Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News: आदिवासी महोत्सव पर जनजातीय संस्कृति की दिखेगी झलक, DC ने की तैयारी समीक्षा

झारखंड आदिवासी महोत्सव पर 9 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि झारखंड आदिवासी महोत्सव राज्य की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं विरासत को संरक्षित एवं प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है.
Advertisement
Advertisement
Latehar News

Latehar: झारखंड आदिवासी महोत्सव पर 9 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि झारखंड आदिवासी महोत्सव राज्य की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं विरासत को संरक्षित एवं प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है.  

Uploaded Image

आदिवासी महोत्सव तैयारी की उपायुक्त ने समीक्षा की


उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ निर्धारित समयसीमा में सभी तैयारियां पूरा करने का निर्देश दिया. शहर के टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में आदिवासी सांस्कृतिक की झलक दिखाई देगी. जिसमें प्रसिद्ध छऊ नृत्य, ट्राइबल फैशन शो, डांस तथा नागपुरी गीतों की प्रस्तुति होगी. 

 

इसे भी पढ़ें:


साथ ही आदिवासियों के पारंपरिक व्यंजन एवं ट्राइबल मेला का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय संस्कृति एवं पारंपरिक खान-पान की महक वातारण को सुंगधित करेगी. 


उपायुक्त ने कार्यक्रम में ज्यादा लोगों की भागीदारी करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित करने, एलईडी वैन के माध्यम से महोत्सव का प्रचार एवं रांची में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराने के निर्देश दिए. 


बैठक में जिले के शहीदों एवं जनजातीय महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सम्मान देने का निर्णय लिया गया. संबंधित विभागों को प्रतिमाओं एवं स्मारकों की साफ-सफाई एवं सजावट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.


बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के आमंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, यातायात, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. 


बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक  कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त  सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक सरोजिनी तिर्की, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, अन्य संबंधित उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही