Latehar News : मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य में शिक्षा के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. विद्यालयों को जरूरी संसाधन मुहैया कराये जा रहे हैं. ग्रामीण इलाकों के स्कूलों को भी सुदृढ़ किया जा रहा है. ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा का माहौल मिल सके. विधायक ने यह बातें बुधवार को बरवाडीह प्रखंड के कई विद्यालयों में अतिरिक्त कमरों के निर्माण का शिलान्यास करने के बाद कहीं.
इसे भी पढ़ें
रामचंद्र सिंह ने सबसे पहले छिपादोहर स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय परिसर में अतिरिक्त कमरों के निर्माण की आधारशिला रखी. इसके बाद बरवाडीह उच्च विद्यालय, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, सेदुप उच्च विद्यालय व हेंदेहास जनजाति विद्यालय में अतिरिक्त कमरों के निर्माण कार्य का सामूहिक शिलान्यास किया. मौके पर एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार राम, जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, मुखिया बेरोनिका व अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

