Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : झारखंड आंदोलनकारियों को हक और सम्‍मान दें सरकार: विश्‍वनाथ प्रसाद

जिले के चंदनडीह में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई.
Advertisement
Advertisement

Latehar : जिले के चंदनडीह में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई .बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद ने कीइस दौरान बैठक में आगामी 17 मई को आयोजित पलामू प्रमंडलीय  कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने की अपील आंदोलनकारियों से की गयी. इसके लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी. 

 

जिला अध्‍यक्ष ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को आज तक वह अधिकार व सम्‍मान नहीं मिल पाया है कि जिसका वे हकदार हैं. इसके लिए उक्‍त सम्‍मेलन में आवाज बुलंद किया जायेगा. उन्‍होने झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, नियोजन और पेंशन की मांग राज्‍य सरकार से की. उन्‍होने झारखंड आंदोलनकारियों को  योग्यतानुसार तृतीय व चतुर्थ वर्ग के पदों में नियुक्‍त करने की मांग की गई.

 

बैठक में संगठन का विस्‍तार किया गया.जिसमे रामनाथ भोक्ता (बरियातू) को संयुक्त सचिव, अनिल मनोहर व बरतु राम को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके अलावा राजू उरांव, इंद्रदेव भगत, दशरथ सिंह, अली हुसैन, किरानी उरांव, सुरेश उरांव, वीरेंद्र उरांव, जीतराम उरांव, बलराम उरांव, मंगलदेव प्रधान, संदीप उरांव, शुक्र गंजू, राधिका पासवान, प्रदीप सिंह, रामजन्म उरांव, दिलीप सिंह, बंधू सिंह, विष्णु अमृत गंजू उरांव को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है. 

 

बैठक में अर्जुन चंद्रवंशी, प्रसाद प्रधान, दयानंद पांडेय, मंगलदेव राव, राजीव राव, डॉ. इंद्रदेव भगत, हीरा सिंह, कन्हाई सिंह, सत्येंद्र उरांव, फूलों देवी, शिवनाथ मेहता, सतेंद्र भगत, रविंद्र उरांव समेत कई आंदोलनकारी मौजूद थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही