Search

 
 
 

Latehar News : चितरपुर कोल ब्लॉक के विरोध के चलते नहीं हो सकी ग्रामसभा

Latehar News : चितरपुर कोल ब्लॉक के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण चकला गांव पहुंचे और ग्रामसभा का विरोध किया. अंततः ग्रामसभा नहीं हो सकी.
 
विरोध करते ग्रामीण.

Latehar News : लातेहार जिले का चितरपुर कोल ब्लॉक निजी कंपनी रश्मि ग्रुप के ओडिशा एलायंस स्टील प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित है. इसकी रिवाइज्ड कोल माइंस के भू-अर्जन के लिए सोमवार को चंदवा के चकला गांव में ग्रामसभा का आयोजन किया गया था. इसकी सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण चकला गांव पहुंचे और ग्रामसभा का विरोध किया. अंततः ग्रामसभा नहीं हो सकी.

इसे भी पढ़ें


बताया गया कि ग्रामीण अपने हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे और जल, जंगल जमीन हमारा है व खनन कपंनी को वापस जाओ के नारे बुलंद किए. विरोध के कारण ग्रामसभा स्थल पर न तो कंपनी के प्रतिनिधि पहुंचे और न ही प्रशासन का कोई अधिकारी ही. 


ज्ञात हो कि चितरपुर कोल परियोजना में बालूमाथ के अलावा चंदवा प्रखंड की चकला पंचायत के कई गांवों की जमीन आ रही है. प्रदर्शन में चितरपुर, चकला, बरवाटोली, भुकुटोला सहित आसपास के प्रभावित गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए. ग्रामीणों ने एक स्विर में कहा कि वे जान दे देगें, लेकिन कोल परियोजना के लिए एक इंच जमीन नहीं देगें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही