Search

 
 
 

Latehar News: मधुमक्खियों के हमले में घायल नानी व नाती की इलाज के दौरान मौत

Latehar News: सोमवार को खपरताला गांव की सरबती देवी व उसकी बेटी खजूर काटने के लिए जंगल गयी थी. उनके साथ बेटी का तीन साल का एक बेटा अयन राज मुंडा भी था. इसी दौरान  मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. तीनों को संभलने का मौका नहीं मिला और मधुमक्खियों के हमले से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
  • नानी की मौत सोमवार देर रात को और नाती की मौत मंगलवार को हुई

Latehar News: जिले के महुआडांड़ प्रखंड के खपरताला गांव में मधुमक्यिों के हमले में तीन वर्षीय बच्चे व उसकी नानी की इलाज के दौरान मौत हो गई. एक ही परिवार के दो सदस्यों की महज कुछ ही घंटों में मौत से पूरा परिवार व गांव ममार्हत है. 


इसे भी पढ़ें:


जानकारी के सोमवार को खपरताला गांव की सरबती देवी व उसकी बेटी खजूर काटने के लिए जंगल गयी थी. उनके साथ बेटी का तीन साल का एक बेटा अयन राज मुंडा भी था. इसी दौरान  मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. तीनों को संभलने का मौका नहीं मिला और मधुमक्खियों के हमले से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.


सूचना मिलने पर स्थाोनीय लोगों ने उन तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ में इलाज के लिए भर्ती कराया. लेकिन सरबती देवी की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया. जबकि बच्चा व उसकी मां घर चली गयी. परिजन सबरती को गुमला सदर अस्पताल भर्ती कराया. जहां सरबती देवी (48) की मौत सोमवार देर रात हो गई. 


इधर तीन वर्षीय अयन राज मुंडा की मंगलवार की सुबह हालत बिगड़ने लगी, तो उसे घर से स्वास्थ्य  केंद्र लाया गया. यहां करीब 12 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद से ही गांव में मातम पसरा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही