Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : डीसी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं व योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई.
Advertisement
Advertisement
Latehar News

Latehar : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं व योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. 

 

बैठक में मातृ व शिशु स्वास्थ्य की स्थिति, संस्थागत प्रसव, एएनसी (गर्भावस्था पूर्व जांच) की प्रगति, एनसीडी (असंक्रामक रोग) स्क्रीनिंग, पेंटा-1 कवरेज, पेंटा-3 कवरेज, ओपीवी-1, एमटीसी (माल्न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) केंद्रों की कार्यप्रणाली तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 

 

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर ANC पंजीकरण, आवश्यक जांच व नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए. बैठक में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मानव संसाधन, दवाओं की उपलब्धता व आधारभूत संरचना की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. 

 

समीक्षा के क्रम में प्रखंडवार स्नेक बाइट (सर्पदंश) एवं डॉग बाइट (कुत्ता काटने) के मामलों की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दवाओं व एंटी-वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा ऐसे मामलों में त्वरित उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. 

 

उन्होंने जनजागरूकता गतिविधियों को भी बढ़ाने पर बल दिया ताकि आमजन समय पर उपचार प्राप्त कर सकें. बैठक में सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी  सविता कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, स्वास्थ्य विभाग चिकित्सक ,एमओआईसी एवं कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही