Search

 
 
 

Latehar News : हाइवा ने टेंपो को मारी टक्कर, 11 यात्री घायल, 4 रिम्स  रेफर

बालूमाथ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार हाइवा ने टेंपो को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद टेंपो पलट गया. इस हादसे में टेंपो पर सवार 11 यात्री घायल हो गये. इनमें गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्सो रेफर किया गया है.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार हाइवा ने टेंपो को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद टेंपो पलट गया. इस हादसे में टेंपो पर सवार 11 यात्री घायल हो गये. इनमें गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्सो रेफर किया गया है. घटना बसिया ब्रिज के पास घटी.


जानकारी के अनुसार, टेंपो पर सवार कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने मुरपा जा रहे थे. वहीं कुछ महिलाएं समूह की बैठक में भाग लेने जा रही थीं. रास्ते में बसिया ब्रिज के समीप हाइवा व टेम्पो अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए, जिससे टेंपो पलट गया. घायलों में अख्तरी खातून, एलिजा परवीन, माबिया परवीन, मुस्तरी खातून व अन्य लोग शामिल हैं.

 


स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया गया. डॉ अलीशा टोप्पो ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल मुस्तरी खातून, रेखा देवी, किरण देवी ल मधु देवी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिय.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही