Search

 
 
 

Latehar News :जनजाति समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा- डीसी

डीसी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और जागरूक बनाना है. इस अभियान के तहत पीएम जनमन के 153 ग्रामों व धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष के 269 ग्रामों में 19 मई से 25 मई तक बेनेफिशियरी सैचुरेशन कैंप का आयोजन किया जाना है.
 
अभियान का शुभारंभ करते डीसी संदीप कुमार व अन्य.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने कहा कि जिले में जनजातीय समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा. वह सोमवार को जिले में 18 से 25 मई तक आहूत जन भागीदारी अभियान “सबसे दूर सबसे पहले” सप्ताह के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे. इससे पहले उन्होंने समाहरणालय सभागार में आयोजित समारोह में अभियान का शुभारंभ किया.


डीसी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और जागरूक बनाना है. इस अभियान के तहत पीएम जनमन के 153 ग्रामों व धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष के 269 ग्रामों में 19 मई से 25 मई तक बेनेफिशियरी सैचुरेशन कैंप का आयोजन किया जाना है. जिले के विभिन्न प्रखंडों में बेनेफिशियरी सैचुरेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां पात्र लाभुकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ ऑन-द-स्पॉट लाभ प्रदान करने का काम किया जाएगा.

 


20 मई को फील्ड स्तर पर ग्राम भ्रमण, जनसंपर्क एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी. 21 से 23 मई तक जन सुनवाई में शिकायतों व लंबित मामलों का समाधान किया जाएगा. 24 मई को कार्यक्रम से संबंधित दस्तावेजीकरण एवं प्रगति प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा तथा 25 मई को डी-ब्रीफिंग कार्यक्रम के माध्यम से अभियान की समीक्षा की जाएगी.


डीसी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनभागीदारी सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आमजनों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें. सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं. बैठक में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन व अन्य अधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही