Search

 
 
 

Latehar News : बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के के ग्राम केनाटोली में सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी
 

Latehar : जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के के ग्राम केनाटोली में सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गया. मृतक की पहचान केनाटोली निवासी 35 वर्षीय कुंदन तिग्गा, पिता मिलकुस तिग्गा के रूप में हुई है.  घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.  मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

ग्रामीणों के अनुसार कुंदन तिग्गा स्कूटी से महुआडांड़ की ओर आ रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कुंदन तिग्गा सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर व चेहरे में गंभीर चोट लग गई.

 

 

ग्रामीणों व परिजनों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ लाया गया. यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.सूचना  मिलते ही महुआडांड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजने की तैयारी में जुट गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही