Search

 
 
 

Latehar News : ग्रामीणों को सुविधाएं नहीं दे रही हिंडालको, आंदोलन जारी रहेगा- प्रकाश राम

ग्रामीणों ने हिंडालको बॉक्साइट साइडिंग व डीवीसी की प्रस्तावित नई कोयला साइडिंग परियोजना का विरोध किया. उन्होंने क्षेत्र की उपेक्षा, बुनियादी सुविधाओं की कमी और स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलने का मुद्दा उठाया.
 
ग्रामीणों के साथ बैठक करते विधायक प्रकास राम व अन्य.

Latehar : लातेहार विधायक प्रकाश राम ने कहा कि हिंडालको कंपनी पिछले 70 वर्षों से क्षेत्र के संसाधनों का दोहन कर रही है. लेकिन स्थानीय लोगों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं दे रही है. आज भी कई गांवों में शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है. विधायक मंगलवार को मजदूर सहयोग समिति के बैनर तले लातेहार-लोहरदगा सीमा पर मैदान में बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में सदर प्रखंड के पेशरार, देदरिया व भूसूर पंचायत के प्रभावित ग्रामीण मौजूद रहे. 


बैठक में ग्रामीणों ने हिंडालको बॉक्साइट साइडिंग व डीवीसी की प्रस्तावित नई कोयला साइडिंग परियोजना का विरोध किया. उन्होंने क्षेत्र की उपेक्षा, बुनियादी सुविधाओं की कमी और स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलने का मुद्दा उठाया. विधायक ने कहा कि जब तक ग्रामीणों की मांगें पूरी नहीं की जातीं,  आंदोलन जारी रहेगा. डीवीसी कोयला साइडिंग का कार्य शुरू करने की तैयारी में है, लेकिन रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी मांगों को पूरा किए बिना किसी भी परियोजना को स्वीकार नहीं किया जाएगा.


 विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार ने कहा कि जब तक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं बहाल नहीं की जातीं, तब तक न तो कोयले की ढुलाई होने दी जाएगी और न ही बॉक्साइट का परिवहन. यदि ग्रामीणों की मांगों की अनदेखी की गई, तो उग्र आंदोलन आंदोलन किया जाएगा. मौके पर शिव चरण सिंह, उमाकांत प्रसाद, राजदेव प्रसाद, पिंकू प्रसाद, सुमन सिंह, अपीश प्रसाद, उमेश सिंह, पूनम देवी, राहुल कुमार, युगेश्वर उरांव, बीरेंद्र उरांव, गुडस प्रसाद, देवेंद्र राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही