Search

 
 
 

Latehar News : बिना नक्‍शा पास कराये बन रहा था घर, नगर पंचायत ने किया ध्‍वस्‍त

बिना नक्‍शा पास कराये घर बनाने वालों के खिलाफ नगर पंचायत लगातार अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में शहर के बस स्‍टैंड केे पास बिना नक्‍शा पास बनाये जा रहे घर को नगर पंचायत के अधिकारियों को ध्‍वस्‍त किया गया है. साथ ही निर्माण सामग्रियों को भी जब्‍त कर लिया गया.
 

Latehar :   बिना नक्‍शा पास कराये घर बनाने वालों के खिलाफ नगर पंचायत लगातार अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में शहर के बस स्‍टैंड केे पास बिना नक्‍शा पास बनाये जा रहे घर को नगर पंचायत के अधिकारियों को ध्‍वस्‍त किया गया है. साथ ही निर्माण सामग्रियों को भी जब्‍त कर लिया गया.

 

नगर पंचायत की इस कार्रवाई से वैसे लोगों में हड़कंप है, जो बिना नक्‍शा पास कराये नया घर बना रहे हैं. यह कार्रवाई नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा के नेतृत्‍व में गठित टीम ने किया. टीम में कनीय अभियंता, रेवेन्यू इंस्पेक्टर और लेखापाल भी शामिल थे.   

 

नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि बिना नक्‍शा पास कराये नया घर बनाना नगर पालिका एक्‍ट का उल्‍लघंन है. ऐसे निर्माण में कार्रवाई की जा सकती है. उन्‍होंने नया घर बनाने से पहले घर का नक्‍शा नगर पंचायत से पारित कराने की अपील लोगों से की.

 

बता दें कि नगर पंचायत बिना नक्‍शा पास कराये घर बनाने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है. इसके तहत बिना नक्‍शा पास कराये घर बनाने वालों को नोटिस दी जा रही है या फिर निर्माण को ध्‍वस्‍त किया जा रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही