Search

 
 
 

Saraikela  :  गम्हरिया खाद्य गोदाम में रखे-रखे खराब हो गई PDS की दाल, गरीबों के राशन पर संकट गहराया

जिले के गम्हरिया स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीब परिवारों में वितरण के लिए रखी गई दाल खराब हो गई है. इस घटना ने विभाग की कार्यप्रणाली और खाद्यान्न के रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
 
  • जांच-कार्रवाई की उठी मांग

Saraikela :  जिले के गम्हरिया स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीब परिवारों में वितरण के लिए रखी गई दाल खराब हो गई है. इस घटना ने विभाग की कार्यप्रणाली और खाद्यान्न के रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

 

जानकारी के अनुसार, लाभुकों के बीच बांटी जाने वाली दाल समय पर वितरित नहीं की गई. आरोप है कि दाल लंबे समय तक गोदाम में पड़ी रही और उचित रखरखाव नहीं होने के कारण खराब हो गई. यदि दाल समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचा दी जाती, तो सरकारी खाद्यान्न के नुकसान से बचा जा सकता था.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दाल गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए आवंटित की गई थी. लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण न केवल सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ, बल्कि पात्र लाभुकों को उनका हक भी समय पर नहीं मिल सका. लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

 

मामले में गम्हरिया के मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) से पक्ष जानने का प्रयास किया गया. लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. इससे मामले को लेकर और भी सवाल उठने लगे हैं. 

 

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दाल गोदाम में इतनी लंबी अवधि तक क्यों पड़ी रही, उसके रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी थी, खराब हुए सरकारी खाद्यान्न के नुकसान की भरपाई कैसे होगी और जिन लाभुकों को यह दाल मिलनी थी, उन्हें वैकल्पिक खाद्यान्न कब उपलब्ध कराया जाएगा. 

 

फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में लोगों में नाराजगी है.  स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में गरीबों के हक के राशन के साथ ऐसी लापरवाही दोबारा न हो.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही