Search

 
 
 

Ramgarh  News : चुट्टूपालू घाटी में लकड़ी लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की हालत गंभीर

Ramgarh : जिले के चुट्टूपालू घाटी में एक लकड़ी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस सड़क दुर्घटना में ड्राइवर अंदर ही फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल ड्राइवर को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh : जिले के चुट्टूपालू घाटी में एक लकड़ी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस सड़क दुर्घटना में ड्राइवर अंदर ही फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल ड्राइवर को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

 

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े..

 

मिली जानकारी के अनुसार, लकड़ी लदा ट्रक रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा था. इस दौरान तीखा मोड़ होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर 30 फीट गड्ढे में गिर गया और ड्राइवर अंदर फस गया.

 

 

Uploaded Image

 

 

सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस व स्थानीय लोग वहां पहुंचे और ड्राइवर को निकालने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

 

खबर लिखे जाने तक ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई थी. पुलिस ड्राइवर की पहचान के लिए गाड़ी के पेपर की खोजबीन कर रही है. 

 

बता दें कि चुट्टूपालू घाटी में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. पुलिस प्रशासन ने घाटी में ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं. फिर भी सड़क पर दुर्घटनाएं कम नहीं हो रही है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही