Search

 
 
 

Latehar News : वज्रपात से पति की मौत, पत्नी घायल

लातेहार दर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर तेज बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है. पत्नी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतक की पहचान सदर प्रखंड की पांडेपुरा पंचायत के रेहल निवासी नरेंद्र उरांव के रूप में हुई है.
 
सदर अस्पताल में इलाजरत घायल महिला.


Latehar : लातेहार जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर तेज बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है. पत्नी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतक की पहचान सदर प्रखंड की पांडेपुरा पंचायत के रेहल निवासी नरेंद्र उरांव के रूप में हुई है.

 


अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा से परिवार में कोहराम मच गया. घायल महिला को परिजन ग्रामीणों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. नरेंद्र उरांव को दो पुत्र व एक पुत्री है. इस घटना से गांव में मातम छा गया. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही