Search

 
 
 

West Singhbhum: चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग पर हादसा, बस की चपेट में बाइकसवार 3 युवक की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल के समीप शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में तीन युवक की मौत हो गई. बताया जाता है शुक्रवार शाम लगभग साढ़े चार बजे मनोहरपुर की ओर से साईं रथ नामक बस चक्रधरपुर की ओर आ रही थी.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल के समीप शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में तीन युवक की मौत हो गई. बताया जाता है शुक्रवार शाम लगभग साढ़े चार बजे मनोहरपुर की ओर से साईं रथ नामक बस चक्रधरपुर की ओर आ रही थी. 


इसी दौरान सोनुवा की ओर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे तीन युवक बस से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे. इसी बीच तेज रफ्तार मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से मोटरसाइकिल बस की चपेट में आ गई. जिससे मौके पर ही दो युवक की मौत हो गई.


घटना के बाद आनन फानन में तीनों को चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान एक अन्य युवक की भी मौत हो गई. इधर घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई. पुलिस तीनों मृत युवकों की पहचान में जुटी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही