Search

 
 
 

Giridih News : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

भाई कुंदन कुमार ने बताया कि घटना से पहले ससुराल वालों ने उसे फोन कर 1.5 लाख रुपये नकद और एक बुलेट बाइक की मांग की थी. उसने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था.
 
काजल कुमारी की फाइल फोटो.

Giridih : गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के गादी गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता काजल कुमारी (26 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. वह गांव के संदीप मोदी (अग्रवाल) की पत्नी थी. काजल की शादी वर्ष 2019 में संदीप मोदी के साथ हुई थी. 

 

मिली जानाकरी के अनुसार, शुक्रवार को उसका शव घर के कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला. सूचना मिलते ही मायके के लोग ससुराल पहुंचे और हंगामा करने लगे. उन लोगों ने ससुराल वालों पर काजल की हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद से पति को छोड़कर ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर से फरार बताए जा रहे हैं.

 


मृतका की बहन मोदिता ने बताया कि फोन पर उन्हें काजल की मौत की सूचना मिली थी. जब वे लोग ससुराल पहुंचे, तो काजल मृत अवस्था में पड़ी थी. बहन ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था. इसी विवाद में उसकी बहन की हत्या की गई है. काजल को तीन छोटे-छोटे बच्चे है. वहीं, भाई कुंदन कुमार ने बताया कि घटना से पहले ससुराल वालों ने उसे फोन कर 1.5 लाख रुपये नकद और एक बुलेट बाइक की मांग की थी. उसने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था.

 

सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी प्रभुनंद ईश्वर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. शुरुआत में मायके पक्ष के लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का विरोध कर रहे थे, लेकिन थाना प्रभारी के आश्वासन पर वे मान गए. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया. पुलिस मृतका के पति संदीप मोदी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. संदीप ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह घर में नहीं था. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही