Search

 
 
 

Giridih News : वन विभाग की टीम ने बचाई घायल मोर की जान

गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टाटोकियारी गांव के किसान राजेश साह के खेत में मोर घायल अवस्था में मिला. सूचना मिलते ही वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को अपने कब्जे में लेकर इलाज की व्यवस्था की.
 
घायल मोर का रेस्क्यू करने गांव पहुंची वन विभाग की टीम.

Giridih : गिरिडीह वन क्षेत्र की टीम ने शुक्रवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टाटोकियारी गांव पहुंचकर एक घायल मोर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया. मिली जानकारी के अनुसार, गांव के किसान राजेश साह के खेत में मोर घायल अवस्था में मिला. बताया गया कि कुत्तों के हमले में मोर घायल हो गया था. पंख के कुछ हिस्सों में चोटें आई थीं. 

 

 

सूचना मिलते ही वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को अपने कब्जे में लेकर इलाज की व्यवस्था की. वेटनरी डॉक्टर धीरज कुमार से संपर्क कर मोर का इलाज कराया गया. उसके आगे के इलाज की व्यवस्था की जा रही है. वन विभाग की टीम उसकी निगरानी कर रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन में वनपाल अमर विश्वकर्मा, प्रधान वनरक्षी वीरेंद्र कुमार, पशुरक्षक भुनेश्वर वर्मा सहित अन्य शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही