Latehar : जिले के बालूमाथ प्रखंड के ग़ालिब कॉलोनी के रहने वाले परवेज आलम उर्फ बबलू सर के पुत्र होजैफा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में 585 अंक हासिल किया है. ऑल इंडिया में उसका 15820 वां रैंक है.

इसे भी पढ़े..
होजैफा का यह पहला प्रयास था और पहले ही प्रयास मे उसने यह शानदार उपलब्धि हासिल की है. उसने न सिर्फ अपने परिवार व बालूमाथ बल्कि पूरे लातेहार जिला का नाम रौशन किया है. होजैफा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार व गुरूजनों को दी है.
होजैफा ने कहा कि उसने कभी पढ़ाई से जी नहीं चुराया. कहा कि एक लक्ष्य लेकर मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है. सीमित संसाधनों में भी मुकाम पाया जा सकता है.
बता दें कि होजैफा इससे पहले इंटरमीडिएट (विज्ञान) की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लातेहार जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था. उसके परिजन होजैफा की इस उपलब्धि पर काफी प्रसन्न हैं. उन्होंने कहा कि होजैफा ने अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है.
नीट जैसी देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर वह अपनी प्रतिभा को सिद्ध कर दिया है और अन्य छात्रों को प्रेरणा दी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment