Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : टक्कर के बाद हाइवा पलटा, ट्रक दुकान में घुसा, दोनों वाहन चालक घायल

जिले के चंदवा प्रखंड मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी चौक में शुक्रवार देर रात ट्रक और कोयला लदे हाइवा में भीषण टक्कर हो गई. क्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा सड़क पर पलट गई और ट्रक सड़क के किनारे एक दुकान में घुस गई. घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई.
Advertisement
Advertisement

Latehar :  जिले के चंदवा प्रखंड मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी चौक में शुक्रवार देर रात ट्रक और कोयला लदे हाइवा में भीषण टक्कर हो गई. क्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा सड़क पर पलट गई और ट्रक सड़क के किनारे एक दुकान में घुस गई. घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई.

 

इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों वाहन चालकों को बाहर निकला गया और सामुदायिक अस्पताल, चंदवा में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शनिवार की सुबह हाइवा को सड़क से हटाया गया.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर कोयला लदे वाहनों की रफ्तार काफी अधिक होती है. इस कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं. इसको लेकर प्रशासन को कई बार ध्यान आकर्षण कराया गया है. साथ ही बैठक में भी कई बार मामले को उठाया गया है. इसके बावजूद रफ्तार पर लगाम नहीं लग रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही