Search

 
 
 

Latehar News : झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल- नवीन जायसवाल

प्रदर्शन में हटिया विधायक नवीन जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है. लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं.
 
प्रदर्शन को संबोधित करते हटिया विधायक नवीन जायसवाल.

Latehar : झारखंड सराकर की कथित जन विरोधी नीतियों व बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा की लातेहार जिला इकाई की ओर से बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में हटिया विधायक नवीन जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है. लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं. इस भीषण गर्मी में जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है.  बिजली की स्थिति भी नारकीय बनी हुई है.


उन्होंन चेतावनी दी कि कि यदि शीघ्र बिजली व पानी की आपूर्ति व्यहवस्थाद में सुधार नहीं हुआ, तो भाजपा जोरदार आंदोलन करेगी. प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव व जिला परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह ने भी राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. 

 


समारोह की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यरक्ष बंसी यादव ने, जबकि संचालन जिला महामंत्री छोटू राजा व अमलेश सिंह ने किया.  कार्यक्रम के बाद  भाजपाइयों ने मुख्य मंत्री के नाम सात सूत्री ज्ञापन डीडीसी को सौंपा. मौके पर जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, राकेश दुबे, रेणु देवी, अनिल सिंह, रामदेव सिंह, आशा लकड़ा, ध्रुव कुमार पांडे, विष्णु देव गुप्ता, मनोज प्रसाद, पिंटू रजक, राजकुमार सिंह, मनदीप कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही