Search

 
 
 

Jharkhand News: पाल्क स्ट्रेट पार कर इतिहास रचने वाले इशांक सिंह को चैंबर ने किया सम्मानित

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति द्वारा आज चैंबर भवन में मास्टर इशांक सिंह को सम्मानित किया गया. इशांक सिंह ने महज 9 घंटे 50 मिनट में श्रीलंका और भारत के बीच स्थित 29 किलोमीटर लंबे पाल्क स्ट्रेट को पार कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. इस साहसिक कारनामे के साथ उन्हें सबसे कम उम्र के तैराक के रूप में विशेष पहचान भी मिली है.
 

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति द्वारा आज चैंबर भवन में मास्टर इशांक सिंह को सम्मानित किया गया. इशांक सिंह ने महज 9 घंटे 50 मिनट में श्रीलंका और भारत के बीच स्थित 29 किलोमीटर लंबे पाल्क स्ट्रेट को पार कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. इस साहसिक कारनामे के साथ उन्हें सबसे कम उम्र के तैराक के रूप में विशेष पहचान भी मिली है.

 

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने इशांक की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता को बधाई दी और उनका भी सम्मान किया. कार्यक्रम के दौरान इशांक से उनके अनुभव और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई.

 

चैंबर की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया. साथ ही प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया. उपस्थित सदस्यों ने भी उन्हें पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इशांक सिंह ने जिस साहस, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है, वह पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है. इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि चैंबर हमेशा ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं के साथ खड़ा रहेगा.

 

महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि इशांक की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है और हमें उम्मीद है कि वे आगे भी देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे. सदस्य पूनम आनंद ने भी इशांक की इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए उन्हें बधाई दी.

 

इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, सह सचिव रोहित पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य तुलसी पटेल, मुकेश अग्रवाल, सदस्य पूनम आनंद के साथ इशांक के माता-पिता एवं नाना भी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही