Search

 
 
 

Latehar News : SIR अभियान के तहत झामुमो नेता ने किया मतदाता सूची का सत्‍यापन

नगर पंचायत क्षेत्र के मतदान संख्‍या 201 व 202 (अंबाकोठी) में झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्‍यक्ष अंकित कुमार पांडेय ने बुधवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची का निरीक्षण व सत्यापन किया.
 
Latehar News

Latehar : नगर पंचायत क्षेत्र के मतदान संख्‍या 201 व 202 (अंबाकोठी) में झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्‍यक्ष अंकित कुमार पांडेय ने बुधवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची का निरीक्षण व सत्यापन किया. 

 

मौके पर बीएलओ-2 मुख्‍य रूप से मौजूद थे. इस मौके पर पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध व त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है. उन्‍होने कहा क‍ि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित हो, इसका ख्‍याल रखना होगा. उन्‍होने कहा कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहनी चाहिए. 

Uploaded Image

 

यह सुनिश्चित कराना आवश्‍यक है. उन्‍होने वैसे मतदाता जिन्‍होने अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, उन्‍हें गणना प्रपत्र शीघ्र जमा करने का आग्रह किया. श्री पांडेय ने आगे कहा कि एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिक तथा छूटे हुए योग्य मतदाताओं से प्रपत्र-6 के माध्यम से अपना दावा प्रस्‍तुत करने की अपील की.पांडेय ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को पारदर्शी,त्रुटिरहित एवं समावेशी बनाने में सभी सक्रिय सहयोग करने की अपील आम लोगों से की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही