Search

 
 
 

Latehar News : करमा पर्व हमारे समृद्ध व गौरवशाली परंपरा का हिस्‍सा:  बैद्यनाथ राम

Latehar News : सांसद ने करमा के मौके पर निकाली गयी  शोभा यात्रा में भाग लिया और लोगों को करमा पूजा की शुभकामनायें दी. उन्‍होंने अपने संदेश में कहा कि करमा पर्व हमारी समृद्ध और गौरवशाली पंरंपरा का हिस्‍सा है. हमें अपनी संस्‍कृति और परंपरा को जीवित रखना है और उनका संरक्षण करना है, तभी हम आने वाली पीढ़ी को इन त्‍यौहारों का महत्‍व बता पायेगें.
 
राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

Latehar News : राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने बुधवार की पूर्वाह्न सदर प्रखंड के बारियातू जागीर ग्राम में आयोजित करमा पूजा महोत्‍सव में भाग लिया. मौके पर आयोजन समिति ने तिलक व माल्‍यापर्ण कर राज्‍यसभा सांसद का स्‍वागत किया. 

 

 

सांसद ने करमा के मौके पर निकाली गयी  शोभा यात्रा में भाग लिया और लोगों को करमा पूजा की शुभकामनायें दी. उन्‍होंने अपने संदेश में कहा कि करमा पर्व हमारी समृद्ध और गौरवशाली पंरंपरा का हिस्‍सा है. हमें अपनी संस्‍कृति और परंपरा को जीवित रखना है और उनका संरक्षण करना है, तभी हम आने वाली पीढ़ी को इन त्‍यौहारों का महत्‍व बता पायेगें. 

 

आगे कहा कि करमा पर्व प्रकृति, संस्‍कृति और भाइ-बहन के पावन प्रेम का पर्व है. उन्‍होंने मिलजुल कर त्‍यौहार को मनाने की अपील की. मौके पर बतौर विशिष्‍ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने भी करमा पर्व की शुभकामनायें दी और कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति की संरंक्षण करने का संदेश देता है. हमें प्रकृति को बचा कर रखने की जरूरत है.

 

हमारे पूर्वजों के बनाये परंपरा को अक्षुण रखने की दरकार है. कार्यक्रम में सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान, पूर्व जिप सदस्‍य रामदेव सिंह, झामुमो नेता सुदामा प्रसाद गुप्‍ता,  विलासी टोप्‍पनो, अंकित पांडेय, दीपक कुमार, ममता देवी, रेखा देवी, दयानंद पांडेय व श्रीराम सिंह आदि मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही