Latehar News : लातेहार जिले में दुर्गा पूजा व दशहरा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस को 25 नई अपाची बाइक उपलब्ध कराई गई हैं. एसपी कुमार गौरव ने शनिवार को न्यू पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम पूजा-अर्चना कर सभी बाइक को संबंधित थानों के लिए रवाना किया.
इसे भी पढ़ें
एसपी कुमार गौरव ने कहा कि पर्व को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है. शहर एवं प्रमुख क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी, ताकि लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके. नई बाइक से पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा.
कार्यक्रम में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, पुलिस लाइन प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, चंदवा थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे. बाइकों को रवाना किए जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर पेट्रोलिंग की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

