मौके पर पीएलवी इंद्रनाथ प्रसाद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, महिला, बच्चे, अनुसूचित जाति-जनजाति और दिव्यांगजन निःशुल्क वकील की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने लोक अदालत, मध्यस्थता और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी.
शिविर में पीएलवी इंद्रनाथ प्रसाद ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और उसे उचित मंच तक पहुंचाने की बात कही. प्रसाद ने मौके पर सामाजिक कुरीतियों व अंधविश्वास से रहने दूर की अपील की.
उन्होंने किसी लालच और प्रलोभन में आ कर अपने बच्चों को दूसरे राज्यों में काम के लिए नहीं भेजने की अपील की. प्रसाद ने ग्रामीणों को उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी.

