Search

 
 
 

Latehar News : लोकसभा व राज्‍यसभा सांसद ने सदर अस्‍पताल में सीटी स्कैन सेंटर का किया उदघाटन

चतरा सांसद कालीचरण सिंह व राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने  संयुकत रूप से कहा कि लातेहार में अब बेहतर चिकित्‍सीय सुविधायें लोगों को मिल रही है
 
Latehar News

Latehar : चतरा सांसद कालीचरण सिंह व राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने  संयुकत रूप से कहा कि लातेहार में अब बेहतर चिकित्‍सीय सुविधायें लोगों को मिल रही है. सदर अस्‍पताल में सीटी स्कैन उपकरण केद्र शुरू होने से लोगों को अब रांची या अन्‍य बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं होगी. 

 

 

लातेहार मे दो जुलाई को प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत डीएमएफटी फंड से सदर अस्‍पताल में सिटी स्‍क्रेन उपकरण केंद्र का अधिष्‍ठापन किया गया है. चतरा सांसद कालीचरण सिंह, राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह व उपायुक्‍त संदीप कुमार ने संयुक्‍त रूप से इस केंद्र का उदघाटन किया. सांसद सिंह ने कहा कि आगे कहा कि यह लातेहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. 

 

Uploaded Image

उन्‍होने कहा कि लातेहार में चिकित्‍सा के क्षेत्र मे वह सब उपलब्धियां हासिल हो रही है. जो प्रमंडल स्‍तर पर नहीं है. राज्‍यसभा सांसद राम ने भी इसे लातेहार के लिए एक सुनहरा व ऐतिहासिक दिन बताया. इसके लिए उन्‍होने आम लोगो के अलावा जिला प्रशासन व अस्‍पताल प्रबंधन को बधाई दी.

 

मौके पर उप विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डा राजमोहन खलखो, डीएमएफटी की प्रभारी पदाधिकारी मेरी मड़की के अलावा भाजपा नेता पंकज सिंह,अमलेश सिंह, अनिल कुमार सिंह, डा चंदन सिंह, हरिशंकर यादव, प्रभात कुमार, सुदामा प्रसाद गुप्‍ता, सुशील कुमार यादव, अंकित पांडेय, साजन कुमार, चंदन कुमार व मनोज पासवान आदि मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही