Search

 
 
 

Latehar News : ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 70 हजार लेने का आरोप, मनिका थाना प्रभारी की DIG से शिकायत

लातेहार जिले के मनिका में पुलिस पर ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 70 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है. इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक ने मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के खिलाफ पलामू रेंज के DIG  कौशल किशोर से शिकायत की है.
 
Latehar News

Latehar : लातेहार जिले के मनिका में पुलिस पर ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 70 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है. इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक ने मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के खिलाफ पलामू रेंज के DIG  कौशल किशोर से शिकायत की है. आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी ने उससे 1.50 लाख रुपये मांगी थी.

 


शिकायतकर्ता मुकेश कुमार यादव ने बताया कि 11 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह मनिका से ईंट लेकर ट्रैक्टर से लौट रहे थे. इसी दौरान थाना प्रभारी ने उनका ट्रैक्टर रोक लिया और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए सर्विस रिवॉल्वर दिखाकर उसे ट्रैक्टर के साथ थाना ले गए.


आरोप है कि थाने में ट्रैक्टर में बालू भरकर केस करने और जेल भेजने की धमकी दी गई. ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 1.50 लाख रुपये की मांग की गई. उसने कहा कि 70 हजार रुपये देने के बाद ट्रैक्टर छोड़ा गया. मुकेश कुमार यादव ने डीआईजी से मामले की जांच कर कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है. शिकायत की कॉपी मानवाधिकार आयोग व डीजीपी, झारखंड को भी भेजी गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही