Search

 
 
 

Latehar News : माओवादी सब जोनल कमांडर कुंदन खरवार को 3 साल की सजा

लातेहार के एसडीजेएम की अदालत ने माओवादी सब जोनल कमांडर कुंदन खरवार और उसके दो साथियों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है. अदालत ने यह सजा महुआडांड़ थाना कांड संख्याज 05/25 (21 फरवरी 25) की सुनवाई के बाद सुनाई.
 
Latehar News

Latehar : लातेहार के एसडीजेएम की अदालत ने माओवादी सब जोनल कमांडर कुंदन खरवार और उसके दो साथियों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है. अदालत ने यह सजा महुआडांड़ थाना कांड संख्याज 05/25 (21 फरवरी 25) की सुनवाई के बाद सुनाई.

 


अदालत ने मनिका थाना क्षेत्र के माइल मटलौंग निवासी आरोपी कुंदन खेरवार उर्फ कुंदन जी और उसके साथी सूरज नाथ यादव व सतेन्द्र यादव उर्फ पिंटू को धारा-308(3) के तहत एक वर्ष साधारण कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माना तथा धारा-308(4) के तहत तीन वर्ष कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है. दोनों सजाएं साथ-साथ चलेगीं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही