Search

 
 
 

Latehar News : मेरा युवा भारत के जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा संचालित मेरा युवा भारत के जिला सलाहकार समिति की प्रथम बैठक का आयोजन जिला समहरणालय के सभागार में किया गया. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कुमार ने की.
 
Latehar News

Latehar : युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा संचालित मेरा युवा भारत के जिला सलाहकार समिति की प्रथम बैठक का आयोजन जिला समहरणालय के सभागार में किया गया. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कुमार ने की. 

 

बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी ऋषिकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी व विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित हितधारक उपस्थित रहे. 

 

Uploaded Image

बैठक में मेरा युवा भारत की उप निदेशक कंचन कुमारी ने मेरा युवा भारत की अवधारणा, उद्देश्य, गतिविधियों तथा जिला सलाहकार समिति की भूमिका व दायित्वों के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया. 

 

बैठक में उपस्थित सदस्यों को माय भारत के माध्यम से युवाओं को जोड़ने, उनके कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता निर्माण, स्वयंसेवा व राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई.

 

माय भारत पोर्टल के लिए व्यापक पंजीकरण व जागरूकता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, जिले में अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने, विद्यालयों, महाविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में माय भारत नोडल अधिकारी व माय भारत कैंपस एम्बेसडर के नामांकन तथा जागरूकता गतिविधियों के संचालन पर चर्चा की गई.

 

उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि जिले के सभी उच्च विद्यालयों और महाविद्यालयों , विभिन्न जिला स्तरीय विभागों व अन्य हितधारकों के साथ नियमित समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक माह समन्वय आयोजित की जाए, ताकि युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों को एक मंच पर लाया जा सके और माय भारत  की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके. उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं संस्थानों को माय भारत कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने तथा बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप आवश्यक अनुवर्ती कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही