Latehar News : सार्वजनिक श्री दुर्गा पूजा समिति, रेलवे स्टेशन (बाजार) द्वारा इस वर्ष की दुर्गा पूजा को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया है.
मौके पर वरीय अधिवक्ता श्री कुमार ने कहा कि सामुहिक सहयोग से कोई भी आयोजन सफल होता है.उन्होंने कहा क पुरस्कार या सम्मान मिलने से उत्साहवर्द्धन होता है. उन्होंने समिति के सदस्यों को अगले वर्ष इसी उत्साह से आयोजन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी.
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने भी कहा कि समिति के सदस्यों ने जिस जिम्मेदारी व समर्पण के साथ इस आयोजन को सफल किया है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं. मौके पर समिति के अध्यक्ष असीम कुमार बाग ने कहा कि इस पूजा मे नगरवासियों का अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ.
इस वर्ष समिति ने अपना 75 वां स्थापना दिवस मनाया.उन्होंने तन मन व धन से सहयोग करने के लिए नगर वासियों का आभार प्रकट किया.वहीं इस मौके पर जय प्रकाश महलका, संतोष कुमार सिंह, एम पांडेय, वार्ड पार्षद पप्पू सरदार, विनोद राम,अनुरोध कुमार बाग व विकासकांत पाठक आदि आदि मौजूद थे.

