Search

 
 
 

Latehar News : खुखड़ी चुनने गए अधेड़ पर मधुमक्खियों ने किया हमला, मौत

शहर के पहाड़पुरी निवासी बखोरी भुईयां (55) की मौत मधुमक्खियों के काटने से हो गयी. जानकारी के अनुसार बखोरी भुईयां लातेहार के पूर्व में स्थित तपा पहाड़ की जंगलों में खुखड़ी (जंगली मशरूम) चुनने गया था.
 
Latehar News

Latehar: शहर के पहाड़पुरी निवासी बखोरी भुईयां (55) की मौत मधुमक्खियों के काटने से हो गयी. जानकारी के अनुसार बखोरी भुईयां लातेहार के पूर्व में स्थित तपा पहाड़ की जंगलों में खुखड़ी (जंगली मशरूम) चुनने गया था. 

 

इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. उसने अपने आप को बहुत बचाने की कोशिश की, लेकिन मधुमक्‍खी उसका पीछा करते रहे और सामुहिक रूप से डंक मार कर लहुलुहान कर दिया.

 

Uploaded Image

काफी मशक्‍कत के बाद उसे पहाड़ से निकाल कर सदर अस्‍पताल लाया गया. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी रामाकांत गुप्‍ता सदर अस्‍पताल पहुंचे. नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेंश सिंह भी सदर अस्‍पताल पहुंच कर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्‍हें ढांढ़स बंधाया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही