Latehar News : लातेहार पुलिस ने जंगल से लकड़ियों की तस्करी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. अवैध लकड़ी लदे मिनी ट्रक को भी जब्त किया है. आरोपी साहबेज अंसारी के खिलाफ चंदवा थाना में कांड संख्या 159/26 के तहत मामला दर्ज कर उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया. वह रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ का रहने वाला है.
इसे भी पढ़ें
उस पर जंगल से सखुआ लकड़ी काट कर अवैध रूप से परिवहन करने का आरोप है. जांच अभियान के दौरान पुलिस ने लकड़ी लदे मिनी ट्रक को रोका. वह लकड़ी से संबंधित कागजात नहीं प्रस्तुमत कर सका.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

