Latehar News : लातेहार पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने बुधवार को शहर की दुर्गा पूजा समितियों के साथ बैठक की. बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर नगर क्षेत्र में चल रही तैयारियों की समीक्षा की गई. अध्यक्ष ने पूजा समितियों से पंडाल निर्माण, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, सुरक्षा सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली.
इसे भी पढ़ें
पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत कराया. इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने संबंधित अधिकारियों को दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.
उन्होंने नगर क्षेत्र और पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी पंडालों में सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया. मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन, विधायक प्रतिनिधि अमरजीत सिंह, आनंद सिंह, वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, गुड़िया सिन्हा, जयराज कपूर, नसीरुद्दीन अंसारी, रामचरित मानस नवाहन परायण पाठ समिति के सुदामा प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार शौंडिक समेत दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

