Search

Latehar News : 7 दिनों से हॉस्टल से लापता किशोर का अब तक कोई सुराग नहीं

Latehar : जिले के सदर थाना क्षेत्र के डीही (मुरूप) ग्राम के रहने वाले संतोष ठाकुर का 14 साल का बेटा पिछले सात दिनों से अपने हॉस्टल से लापता है. वह रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज में एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था. लापता बेटे की पहचान राजनाथ ठाकुर के रूप में हुई है. वह 16 जुलाई को अपने हॉस्टल से कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार गया था. उसके बाद से वह नहीं लौटा है. जिसके बाद हॉस्टल प्रबंधन ने इसकी जानकारी परिजनों की दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 
Latehar News

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

बता दें कि, परिजनों का कहना है कि राजनाथ अपने हॉस्टल से 16 जुलाई को कुछ सामान खरीदने के लिए बाहर निकला था, जिसके बाद से वह अपने हॉस्टल नहीं लौटा है. लापता होने के बाद हॉस्टल प्रबंधन ने परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजनों ने मैक्लुस्कीगंज और लातेहार थाना में इसकी सूचना दी है. उसके बाद से ही उसकी खोजबीन की जा रही है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला पाया है. 

वहीं संतोष ठाकुर ने राजनाथ के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर मोबाइल संख्या  9631236633 और 9693749752 पर सूचना देने का आग्रह किया है. राजनाथ के यूं ही लापता होने और किसी अनहोनी की आशंका से परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही