Search

 
 
 

Latehar News : कोई भी कैदी जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रहेगा- पीडीजे

पीडीजे सह डालसा के अध्याक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि जेल में रहने के बावजूद बंदियों के मानवीय व कानूनी अधिकार समाप्त नहीं होते हैं. डालसा का यह प्रयास है कि कोई भी बंदी जेल में बीमार न रहे और न ही जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित रहे.
 
बंदियों को संबोधित करते पीडीजे शेषनाथ सिंह व अन्य.

Latehar : लातेहार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने गुरुवार को मंडल कारा में विधिक सहायता सह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया. शिविर का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) सह डालसा के अध्याक्ष शेषनाथ सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि जेल में रहने के बावजूद बंदियों के मानवीय व कानूनी अधिकार समाप्त नहीं होते हैं. डालसा का यह प्रयास है कि कोई भी बंदी जेल में बीमार न रहे और न ही जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित रहे.


डालसा सचिव शिवम चौरसिया ने बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता, सरकारी वकील की उपलब्धता और समय पर जमानत और अपील दायर करने की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया. बंदियों से अपील की कि वे किसी भी कानूनी अड़चन के समय जेल में तैनात पीएलवी या हेल्प डेस्क के माध्यम से प्राधिकार से बेझिझक संपर्क कर सकते हैं.

 

https://lagatar.in/latehar-news-father-scolds-son-son-kills-him-with-a-hoe़


शिविर में सदर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के जेल के सभी बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की. उनके ब्लड प्रेशर, शुगर, मौसमी बीमारियों समेत अन्य शारीरिक समस्याओं की जांच कर जरूरी दवाइयां निःशुल्क दी गईं. इसके बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्याियाधीश ने मंडल कारा का निरीक्षण भी किया. उन्होंाने कैदियों की स्थिति,  सुविधाएं व उनके मामलों की कानूनी प्रगति का जायजा लिया. बंदियों से बात भी की. मौके पर जेल अधीक्षक प्रभात कुमार सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही