Search

 
 
 

Chatra News : 50 लाख का डोडा लदे दो वाहन जब्त, तस्कर फरार

पुलिस ने 324 किलो अवैध अफीम का डोडा बरामद किया है. यह कार्रवाई चतरा-सिमरिया रोड पर वाहन जांच अभियान के दौरान की गई. बरामद डोडा की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गया है. पुलिस को देखते ही दोनों वाहनों के चालक व तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे.
 
जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

अर्टिगा व होंडा अमेज कार से हजारीबाग भेजी जा रही थी खेप


Chatra : चतरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 324 किलो अवैध अफीम का डोडा बरामद किया है. यह कार्रवाई चतरा-सिमरिया रोड पर वाहन जांच अभियान के दौरान की गई. बरामद डोडा की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गया है. पुलिस को देखते ही दोनों वाहनों के चालक व तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे.


पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. इस बाबत एसपी अनिमेष नैथानी नें बताया कि बुधवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के देल्हो से सिमरिया की ओर एक अर्टिगा और एक होंडा अमेज वाहन में अवैध अफीम का डोडा लादकर तस्करी की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए सिमरिया एसडीपीओ नागर गोजे शुभम भाऊ साहेब के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.

 

 

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी दौरान चतरा की ओर से आ रही अर्टिगा व होंडा अमेज कार को चौराहे के पास रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देख दोनों वाहनों के चालक गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर भाग निकले. तलाशी में अर्टिगा से 169 किलो व होंडा अमेज कार से 155 किलो अफीम का डोडा बरामद किया गया.


 एसपी नें बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त करते हुए सिमरिया थाना में मामला दर्ज किया है. एसपी नें कहा कि जिले में नशा तस्करों और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस को तस्करों के नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. जल्द ही फरार आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे. छापेमारी टीम में सिमरिया एसडीपीओ के अलावा थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह,आईआरबी आरक्षी लालेश्वर महतो, गौरी शंकर पासवान व चालक लवन कुमार पासवान शामिल थे.

 

Uploaded Image

डोडा लदी जब्त कारें


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही