Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार के निर्देश पर जिले में बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है. सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऐसे चालकों का ऑनलाइन चालान काटा जा रहा है. डीटीओ उमेश मण्डल ने बताया कि गुरुवार की शाम चार बजे तक कुल 110 दोपहिया चालकों का चालान काटा गया. चालान की प्रति सीधे चालकों के मोबाइल पर भेजी जा रही है.

चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी में देखकर वाहनों का चालान काटते परिवहन विभाग के कर्मी.
डीटीओ ने बताया कि शहर सभी चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी जिला नियंत्रण कक्ष से की जा रही है. नियंत्रण कक्ष में परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लगातार निगरानी करते हुए नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रहे हैं. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें. हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके.
https://lagatar.in/congress-reaches-bjp-office-attempt-made-to-break-through-barricades-party-workers-face-off
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Leave a Comment