Search

 
 
 

NEET-UG 2024 पेपर लीक : चर्चित संजीव मुखिया को CBI की क्लीन चिट

सीबीआई ने NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में चर्चित संजीव मुखिया को क्लीन चिट दे दी है. सीबीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संजीव मुखिया के पेपर लीक में किसी भी तरह से शामिल नहीं होने की जानकारी दी है.
 

Ranchi :  सीबीआई ने NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में चर्चित संजीव मुखिया को क्लीन चिट दे दी है. सीबीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संजीव मुखिया के पेपर लीक में किसी भी तरह से शामिल नहीं होने की जानकारी दी है.

 

सीबीआई द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि NEET-UG-2024 पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें संजीव मुखिया को भी अभियुक्त बनाया गया था. बाद में पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गयी.

 

सीबीआई ने पेपर लीक प्रकरण से जुड़े हर पहलू की जांच की. जांच के दौरान अब तक 45 लोगों को खिलाफ पटना स्थित कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया जा चुका है. सीबीआई ने जांच के दौरान पेपर चोरी करने के अलावा चोरी के पेपर से लाभांवित होने वालों की भी पहचान की है.

 

संजीव मुखिया के खिलाफ बिहार पुलिस द्वारा अन्य मामलों में भी प्राथमिकी दर्ज है. पुलिस ने संजीव मुखिया को इन्हीं मामलों में गिरफ्तार किया था. पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किये जाने के बाद सीबीआई ने संजीव मुखिया को रिमांड लेकर पूछताछ की.

 

पूछताछ के दौरान भी उसे NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में कही से संलिप्त नहीं पाया गया. कोर्ट ने उसे पेपर लीक मामले में जमानत दे दी है. लेकिन वह पुलिस द्वारा दायर अन्य मामलों में अभी जेल में है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही