Search

 
 
 

Latehar News : पीवीटीजी गांवों के विकास को पंचायत समिति सदस्य़ करेंगे रात्रि प्रवास

अयूब खान बताया कि चटुआग गांव के परहैया टोला में पांच व दामोदर गांव में छह जुलाई को शाम सात बजे से सुबह चार बजे प्रवास करेंगे. डीएमएफटी फंड से इन गांवों की तस्वीर बदली जा सकती है.
 
Latehar News

Latehar : लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड के चटुआग व दामोदर गांव आदिम जनजाति (पीवीटीजी) बहुल गांव हैं. आजादी के 75 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इन गांवों के लोग सड़क, पानी, बिजली, कुपोषण समेत कई समस्याओं से जूझ रहे हैं. दोनों गांवों में डीएमएफटी मद से ग्रामीणों को संसाधन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कामता पंचायत समिति सदस्य अयूब खान 5 व 6 जुलाई की रात वहां प्रवास कर लोगों की समस्याओं से अवगत होंगे.

 


अयूब खान बताया कि चटुआग गांव के परहैया टोला में पांच व दामोदर गांव में छह जुलाई को शाम सात बजे से सुबह चार बजे प्रवास करेंगे. डीएमएफटी फंड से इन गांवों की तस्वीर बदली जा सकती है. जिले के खनिजों से सरकार को अरबों रूपये का राजस्वस मिलता है. यह राशि आदिम जनजाति बहुल क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वाकस्य्जस, पेयजल व रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने के लिए की जा सकती है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही