Latehar : लातेहार समाहरणालय सभागार में बकरीद को लेकर शनिवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी संदीप कुमार ने त्योहार को देखते हुए विधि सतर्कता और विशेष निगरानी बरतने पर जोर दिया. ताकि पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके. उन्होंने सभी प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को बकरीद पर चौकसी बनाए रखने के निर्देश दिए.
उन्होंने एसडीओ, सीओ व थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक कर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया. साथ ही पुलिस अधिकारियों से शहर के सभी चौक-चौराहों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती करने को कहा. साथ ही सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया.
एसपी कुमार गौरव ने कहा कि बकरीद के अवसर पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्त की जायेगी. उन्होंने सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी व गश्ती करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यिक्ष संतोष रंजन, डीडीसी सैयद रियाज अहमद, निदेशक आईटीडीए प्रवीण कुमार गगराई, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, एसडीओ अजय कुमार रजक व विपिन कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारी व जिले के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment