Latehar News : फेडेरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में लातेहार के अमित किशोर अग्रवाल ने जीत दर्ज की है. अमित किशोर अग्रवाल लातेहार के श्रीराम इवेंट व श्रीराम वाटिका के मालिक रामनाथ अग्रवाल के पुत्र और श्याम किशोर अग्रवाल के छोटे भाई हैं.
इसे भी पढ़ें
चुनाव में टीम तुलसी के 13 प्रत्याशियों ने और टीम मुकेश अग्रवाल के आठ प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. अमित किशोर अग्रवाल टीम मुकेश अग्रवाल का हिस्सा हैं. उन्हें 1344 वोट मिले और वे 18वें स्थान पर रहे. अमित किशोर ने कहा कि यह उनके परिजनों व शुभचिंतकों के प्रयास का फल है.
अमित अग्रवाल की जीत पर लातेहार चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद, निर्मल कुमार महलका, निर्दोष प्रसाद, अनिल प्रसाद, सुनील कुमार शौंडिक ने बधाई दी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

