Search

 
 
 

Latehar News : लेवी के लिए फायरिंग की योजना बना रहा पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, साथी फरार

लिस ने बालूमाथ क्षेत्र से पीएलएफआई के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देसी पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं. गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान लालदेश्वर यादव के रूप में की गई.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Latehar : लातेहार पुलिस ने बालूमाथ क्षेत्र से पीएलएफआई के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देसी पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं. यह कार्रवाई एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर की गयी. गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान लालदेश्वर यादव के रूप में की गई.

 

https://lagatar.in/jpsc-jssc-protest-students-marching-towards-the-legislative-assembly-were-stopped-near-the-old-assembly-building  


उसने कस्तूसरबा गांधी विद्यालय के भवन का निर्माण करा रहे ठेकेदार से लेवी की मांग की थी. ठेकेदार के इनकार करने पर दहशत फैलाने के लिए वह कार्यस्थल पर फायरिंग की योजना बना रहा था. ऐन वक्त पर पुलिस को इसकी भनक मिल गयी और उसकी मंशा विफल हो गयी.


बारियातू थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यस्थल पर पहुंची. पुलिस को देखते ही एक बाइक पर सवार दो लोग भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर बाइक चालक को दबोच लिया, पीछे बैठा युवक भागने में सफल रहा. गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम लालदेश्वर यादव बताया. कहा कि वह एलएफआई कमांडर बादल यादव उर्फ पवन जी उर्फ दिलीप यादव के कहने पर उसने ठेकेदार से लेवी की मांग की थी. लेवी नहीं मिलने पर फायरिंग करने की योजना बनायी थी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही