Latehar News : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के तत्वावधान में 29 अक्टूबर को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया.पुलिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जगत प्रकाश ने बताया कि आंख प्रकृति का सबसे सुंदर उपहार है.
बिना आंखों के जीवन अधूरा है. एक उम्र के बाद लोगों की आंखें धीरे धीरे खराब होने लगती है, ऐसे में लोगों को अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए. उन्होंने बताया कि शिविर में रांची से चिकित्सा कर्मियों की टीम पहुंची थी. शार्प साइट नेत्रालय के सहयोग से लोगों की आंखों की जांच की गई और जरूरतमंदों को चश्मा उपलब्ध कराया गया.
जिन्हें मोतियाबिंद ऑपरेशन की जरूरत है, उन्हें ऑपरेशन की परामर्श दी गयी. उन्होंने कहा कि पुलिस एसोसिएशन केवल पुलिसकर्मियों के हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहा है.शिविर का मेंस एसोसिएशन के अधिकारी, उनके परिजन व आम लोगों ने भी लाभ उठाया.

