Search

 
 
 

Latehar News : पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान, ग्रामीणों को साइबर अपराध व मानव तस्करी की दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन ड्राइव चलाया गया. इस दौरान ओरसा पंचायत भवन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  और थाना प्रभारी व महिला थाना प्रभारी मुख्‍य रूप से मौजद थे.
 
Latehar News

Latehar : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन ड्राइव चलाया गया. इस दौरान ओरसा पंचायत भवन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  और थाना प्रभारी व महिला थाना प्रभारी मुख्‍य रूप से मौजद थे. 

 

कार्यक्रम में ग्रामीणों को  दहेज उत्पीड़न, मानव तस्करी, डायन प्रथा, साइबर अपराध, बाल मजदूरी, अवैध जावा महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री, सड़क सुरक्षा, जमीन विवाद, नशा उन्मूलन और डायल 112 की जानकारी दी गयी. 

 

Uploaded Image

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी महिला को डायन कह कर प्रताडि़त करना एक दंडनीय अपराध है और इसमें सजा का प्रावधान है. उन्‍होने बाल विवाह व बाल श्रम नहीं कराने की बात कही. कहा कि लड़कों की 21 वर्ष व लड़‍कियों की 18 वर्ष से पहले विवाह नहीं कराना चाहिए. उन्‍होने किसी भी लालच या प्रलोभन में अपने नाबालिग बच्‍चों को दूसरे शहरों में काम करने के लिए नहीं भेजने की अपील की. 

 

युवाओं को नशापान से दूर रहने की सलाह दी गयी. कार्यक्रम में अन्‍य कई कानूनी प्रावधानों एवं सरकारी योजनाओ की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में महुआडांड़ स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र की चिकित्‍सा टीम ने लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कर दवाईयां उपलब्‍ध करायी. बच्‍चों के बीच बिस्‍कुट और टॉफियों का वितरण किया गया. मौके पर आसपास के कई क्षेत्रों के ग्रामीण मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही