Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Entertainment News : आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी, पोस्ट -ऑडियो क्लिप वायरल

एक्टर आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में है.एक्टर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : एक्टर आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में है.एक्टर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई के भाई आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से बने सोशल मीडिया अकाउंट से जारी की गई है. इस पोस्ट में आमिर खान पर लव जिहाद को बढ़ावा  देने और सनातन धर्म के खिलाफ गतिविधियों का समर्थन करने का आरोप लगाया है.हालांकि, इन पोस्ट और ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं हुई है.

 

 

धमकी का कारण

गैंग ने आमिर खान की गौरी स्प्रैट  के साथ हुई तीसरी शादी को 'लव जिहाद' बताया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि आमिर खान देश और सनातन धर्म के खिलाफ काम कर रहे हैं. 
वायरल पोस्ट में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा गया है कि स्टारडम के नाम पर ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और बढ़ावा देने वालों की सांसें दबा दी जाएंगी

 

श्रीगंगानगर की घटना का भी किया जिक्र

पोस्ट में राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना का भी उल्लेख किया गया है. इसमें स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए उन नेताओं को चेतावनी दी गई है, जिन पर आरोपियों का समर्थन करने का आरोप लगाया गया है. पोस्ट में उनके खिलाफ भी हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया है.


लव जिहाद के आरोपों पर क्या बोले थे आमिर

एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा था कि गौरी स्प्रैट, किरण राव और रीना दत्ता में से किसी ने भी शादी के बाद अपना धर्म नहीं बदला. उन्होंने बताया कि उनकी सभी शादियां सिविल मैरिज के तहत हुई हैं. आमिर ने यह भी स्पष्ट किया था कि गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं, बल्कि ईसाई हैं और उनका परिवार हमेशा सभी धर्मों का सम्मान करता है. उन्होंने कहा कि उनके परिवार में अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच विवाह हुए हैं और यही उनकी पारिवारिक सोच है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही