Search

 
 
 

Entertainment News : जैकलीन फर्नाडिस का गाना जुगनी विवादों में, यूजर्स ने एडिटिंग पर उठाए सवाल

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस का नया म्यूजिक वीडियो 'जुगनी' रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. 15 जुलाई को रिलीज हुए इस गाने में जैकलीन की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है.
 

Lagatar  Desk : एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस का नया म्यूजिक वीडियो 'जुगनी' रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. 15 जुलाई को रिलीज हुए इस गाने में जैकलीन की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है. लेकिन गाने के एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है. इस गाने को बी प्राक और सोनू ठुकराल ने गाया है.

 

क्या है पूरा मामला

गाने के एक क्लोज़-अप सीन में जैकलीन ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई. इसके बाद उस सीन के स्क्रीनशॉट और वीडियो क्लिप्स तेजी से वायरल होने लगे. कई लोगों ने इसे मेकर्स की लापरवाही बताते हुए एडिटिंग पर सवाल उठाए.

 


वीडियो में किया गया बदलाव

यूजर्स का कहना है कि विवाद बढ़ने के बाद वीडियो के उस हिस्से को हटाने की बजाय ब्लर कर दिया गया. इसके बाद भी सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार आती रहीं.

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग

यूट्यूब और एक्स (X) पर कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि वीडियो रिलीज करने से पहले इस गलती पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया. वहीं, कुछ लोगों ने इसे सिर्फ पब्लिसिटी पाने का तरीका भी बताया. हालांकि, यह सिर्फ सोशल मीडिया पर लोगों की राय है और इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

अब तक नहीं आया कोई बयान

इस पूरे मामले पर अब तक जैकलीन फर्नांडिस या गाने के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. फिलहाल सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा जारी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही