Search

 
 
 

Ranchi : पेनिसिया अस्पताल पर पैसा नहीं देने पर शव को बंधक बनाने का आरोप, CM-DC से मदद की गुहार

रांची के पेनिसिया सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल पर इलाज का बकाया पैसा नहीं चुकाने पर शव बंधक बनाने का आरोप लगा है. परिजनों का कहना है कि पलामू के छतरपुर निवासी मनोज कुमार गुप्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi :  रांची के पेनिसिया सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल पर इलाज का बकाया पैसा नहीं चुकाने पर शव बंधक बनाने का आरोप लगा है. परिजनों का कहना है कि पलामू के छतरपुर निवासी मनोज कुमार गुप्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

 

आरोप लगाया कि मौत के बाद बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर अस्पताल प्रबंधन ने शव परिजनों को नहीं सौंपा. परिजनों का कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अस्पताल का बकाया बिल चुकाने में असमर्थ हैं.

 

परिजनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रांची के उपायुक्त से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है. वहीं, छतरपुर नगर अध्यक्ष अरविंद ने भी मामले में हस्तक्षेप कर गरीब परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है, ताकि परिवार वाले शव का अंतिम संस्कार कर सकें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही