Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रावणी मेले में विधि-व्यवस्था संभालने के लिए 69 DSP स्तर के अधिकारी प्रतिनियुक्त, देखें लिस्ट...

झारखंड की खबरें

Ranchi :   झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राजकीय श्रावणी मेला को लेकर बड़ा फैसला लिया है. मेले में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस सेवा के 69 पुलिस उपाधीक्षक और वरीय पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

 

पुलिस मुख्यालय के आदेश पर इन अधिकारियों को 25 जुलाई से 31 अगस्त तक देवघर, दुमका और रेल धनबाद में प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रतिनियुक्त अधिकारियों में झारखंड सशस्त्र पुलिस, आईआरबी, एसटीएफ, एटीएस, विशेष शाखा, जंगल वारफेयर स्कूल और अन्य पुलिस इकाइयों में तैनात अधिकारी शामिल हैं.

Uploaded Image

Uploaded Image

 

श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के देवघर पहुंचने की संभावना है. ऐसे में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी अधिकारियों को 25 जुलाई को संबंधित पुलिस अधीक्षक के समक्ष योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

 

जारी आदेश में कहा गया है कि यदि कोई प्रतिनियुक्त अधिकारी अवकाश या किसी अन्य कार्य के कारण ड्यूटी पर उपलब्ध नहीं रहता है, तो संबंधित नियंत्री पदाधिकारी उसके स्थान पर प्रतिस्थानी अधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे.

 

वहीं, श्रावणी मेला समाप्त होने के बाद संबंधित पुलिस अधीक्षक प्रतिनियुक्त अधिकारियों को उनके मूल पदस्थापन स्थल पर वापस भेजना सुनिश्चित करेंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही