Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

25 लाख के इनामी माओवादी अजय महतो की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के भी सरेंडर की खबर!

झारखंड में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. 25 लाख के इनामी माओवादी अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी पत्नी के भी आत्मसमर्पण करने की सूचना है. हालांकि बबीता के आत्मसमर्पण करने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi :  झारखंड में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. 25 लाख के इनामी माओवादी अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी पत्नी के भी आत्मसमर्पण करने की सूचना है. हालांकि बबीता के आत्मसमर्पण करने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

सूत्रों के अनुसार, पति की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद बबीता ने संगठन में बने रहने के बजाय सुरक्षाबलों के समक्ष सरेंडर करने का फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़ी थी और उसके खिलाफ गिरिडीह, बोकारो और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज हैं.

 

गौरतलब है कि झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 25 लाख के इनामी अजय महतो को गिरफ्तार किया था. वह पारसनाथ और सारंडा क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों का प्रमुख चेहरा माना जाता था और सुरक्षा एजेंसियों की वांटेड सूची में शामिल था.

 

फिलहाल पुलिस और सीआरपीएफ की टीम अजय महतो से पूछताछ कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही