Search

 
 
 

Latehar News : पुलिस ने फरार नक्सली के घर पर चिपकाया इश्तेहार

नेतरहाट थाना प्रभारी राजन अधिकारी ने बताया कि राजू भुइयां गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के लावाडीह कला गांव का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. लेकिन अब तक पकड़ में नहीं आया है.
 
नक्सली के घर इश्तेहार चिपकाने पहुंची पुलिस.

Latehar News : लातेहार पुलिस की टीम ने माओवादी राजू भुइयां के घर पर इश्तेहार चिपकाया. यह कार्रवाई नेतरहाट थाना में दर्ज कांड संख्या 12/2024 में कोर्ट के आदेश पर की गई. पुलिस टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी राजन अधिकारी कर रहे थे. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ 15 सितंबर 2024 को मामला दर्ज किया गया था. तब से वह फरार चल रहा है.

इसे भी पढ़ें


उन्होंने बताया कि राजू भुइयां गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के लावाडीह कला गांव का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. लेकिन अब तक पकड़ में नहीं आया है. थाना प्रभारी के नेतृत्व में उसके घर पहुंची टीम ने परिजनों को हिदायत दी कि अगर राजू भुइयां ने तय समय में आत्मसमर्पण नहीं किया, तो उसके घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही